पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पांच दिन तक मंडी में धान लाएं किसान : काहलो

पांच दिन तक मंडी में धान लाएं किसान : काहलो

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिछलेदो दिनों में 1509 किस्म की बासमती धान की कीमतों में आई एक हजार रुपए प्रति क्विंटल से ऊपर की गिरावट पर भाकियू ने कड़ा नोटिस लिया है। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजीत सिंह काहलों ने तरावड़ी में आयोजित बैठक में किसानों से अगले पांच दिन तक मंडी में धान नहीं लाने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस दौरान किसान खेताें में धान की कटाई करें। बुधवार को मार्केट कमेटी कार्यालय में किसानों की बैठक में किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। काहलों ने कहा कि यह किसानों के साथ सरेआम लूट है। उन्होंने कहा कि फसल की सही कीमत मिली तो वह मंडियों में धान की आवाजाही बंद कर धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

धानके दाम नहीं बढ़ाए तो सड़कों पर उतरेंगे किसान : काहलोंने बताया कि इस मामले में 19 सितंबर को जाट धर्मशाला करनाल में भाकियू की एक विशेष बैठक बुलाई गई है जिसमें अगली कार्रवाई पर फैसला लिया जाएगा। मौके पर यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष रामदिया, एएस खिल्लन, मलूक सिंह, बाबू राम, संजीव कुमार, पवन कुमार डाबरथला, नरेश कुमार, सुभाष चंद रजनीश कुमार आदि मौजूद थे।

मार्केट कमेटी कार्यालय में सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते भाकियू सदस्य।