करनाल | डीएवीपीजी कॉलेज में मैनेजमेंट विभाग के तत्वाधान में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बीबीए के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया विद्यार्थियों ने पर्यावरण प्रदूषण,भ्रष्टाचार,कन्या भ्रूण हत्या सामाजिक कुरीतियों पर अपने पोस्टरों के माध्यम से समाज में अच्छा संदेश दिया है।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बीबीए प्रथम वर्ष के संदीप दीपक, द्वितीय स्थान बीबीए द्वितीय वर्ष के रवि शुभम,तृतीय स्थान बीबीए तृतीय वर्ष के मोहित को मिला। इस मौके पर डॉ. लवनीश, प्रो. मनीषा, प्रो. इना, प्रो अंशु जैन, प्रो विन्नी मित्तल, प्रो. संदीप जोशी,प्रो. अनुराग, प्रो जितेंद्र चौहान, प्रो.मोनिका, प्रो.दीपिका, प्रो.सोनम, प्रो. सुगम, प्रो.गीता अन्य मौजूद रहे।
पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का अवलोकन करते प्राचार्य डॉ. वाईपी शर्मा।