दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार
करनाल | थानाअसंध में एक पीडि़ता ने शिकायत दर्ज करवाई है कि आरोपी अमित उर्फ भूंडू निवासी जयसिंहपुरा, विक्रम निवासी जयसिहंपुरा की मदद से गांव जय सिंहपुरा करनाल के खेतों में दुष्कर्म किया बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी अमित उर्फ भूंडु को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दूसरे आरोपी को तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार दूसरे आरोपी को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहींदूसरी ओरकरनाल के गांव मैनमती की रहने वाली तीस वर्षीय महिला ने गांव के ही एक व्यक्ति पर आरोप लगाया है कि आरोपी ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित महिला ने थाना में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।