पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नर नारायण सेवा समिति कराएगी मुफ्त यात्रा

नर नारायण सेवा समिति कराएगी मुफ्त यात्रा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल | नरनारायण सेवा समिति द्वारा 21 सितंबर को हरिद्वार में किए जाने वाले लावारिश शवों की अस्थियों के सामूहिक विसर्जन कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों को हरिद्वार तक मुफ्त यात्रा का प्रबंध किया गया है। इस संबंध में समिति के अंशू ग्रोवर ने बताया कि जितने में लोग प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत 21 सितंबर को हरिद्वार जाएंगे। समिति उनके आने-जाने एवं भोजन की व्यवस्था करेगी। अंशू ने बताया कि इसके लिए इच्छुक व्यक्ति 9896067576, 9416110073 और 98127882670 मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। जाने वाले व्यक्तियों को निर्धारित तारीख से पहले समिति को इसकी सूचना देकर अपना पंजीयन कराना होगा, जिससे की उचित व्यवस्था की जा सके। बतादें कि समिति द्वारा 592 लावारिश शवों की अस्थियों का हरिद्वार में पतित पावनी गंगा में विसर्जन किया जाएगा।