सचिव से की नाली पक्का कराने की मांग
करनाल | शास्त्रीनगर निवासी नगर निगम सचिव से मिले। उन्होंने नगर निगम सचिव को दी शिकायत में कहा कि उनकी गली कच्ची है। इस कारण बरसात का पानी वहां पर जमा हो जाता है। गली में गड्ढे हो चुके है। इस कारण आए दिन राहगीरों कॉलोनीवासियों के साथ आए दिए हादसे होते रहते हैं। यही नहीं बरसात के दिनों में गली नाली कच्ची होने के कारण पानी लोगों के घरों में घुस जाता है। उन्होंने कहा कि कॉलोनी में महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल के पास एक प्लाट खाली पड़ा हुआ है। उस प्लाट की मालिक ने तो नींव भरी हुई है। ही पानी निकासी की बंदोबस्त किया है। लोग घरों का कचरा यहां पर डालते है। इस कारण कॉलोनीवासियों को जीना दूभर हो गया है। उन्होंने अधिकारी से मांग की है कि उपरोक्त गली नाली को पक्का करवाया जाए। स्कूल के पास रिक्त पड़े प्लाट की नींव भरने के लिए प्लाट मालिक को कहा जाए। ताकि कॉलोनीवासियों को हो रही परेशानियों से काफी हद तक राहत मिल सके।