कृतिका के सिर बंधा मिस फ्रेशर का ताज
करनाल | केवीएडीएवी महिला महाविद्यालय में एमकॉम डिपार्टमेंट की ओर से फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। इस माैके पर छात्राओं ने नृत्य, गायन और स्किट के जरिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मिस फ्रेशर स्पर्धा में छात्राओं ने उत्साह से हिस्सा लिया। एमकॉम प्रथम वर्ष की छात्रा कृतिका ने मिस फ्रेशर का खिताब हासिल किया। फ्रेशर पार्टी में रिंकी को मिस एलिजेंट और अंजू को मिस टेलेंटिड का सम्मान प्राप्त हुआ।