पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निबंध लेखन प्रतियोगिता में भगतराम रहा प्रथम

निबंध लेखन प्रतियोगिता में भगतराम रहा प्रथम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
> भारत संचार निगम में किया गया कार्यक्रम का आयोजन।

करनाल | भारतसंचार निगम में हिंदी भाषा को बढ़ावा देने के लिए हिंदी पखवाड़े का आयोजन किया गया। इस पखवाड़े में निगम के कर्मचारियों ने भाग लिया। पखवाड़े के दौरान निबंध, टिप्पणी, आलेख, श्रुतलेख, भाषण प्रतियोगिता एवं प्रश्न मंच का आयोजन किया गया। इस पखवाड़े में कर्मचारियों के अलावा पहली कक्षा से लेकर पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने भी भाग लिया। विद्यार्थियों की निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रिंस तथा द्वितीय स्थान पर सानवी रही। निबंध प्रतियोगिता में सहायक महाप्रबंधक भगत राम ने पहला स्थान, रविंद्र पाल ने दूसरा जय नारायण वर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया। टिप्पणी एवं आलेख प्रतियोगिता में भगत राम ने पहला, दिनिका ने दूसरा नंद किशोर ने तीसरा स्थान हासिल किया। श्रुतलेख प्रतियोगिता में गीता ने पहला, बिमला ने द्वितीय तथा बाबू राम ने तृतीय स्थान हासिल किया। भाषण प्रतियोगिता में भगत राम ने पहला, दिनिका ने दूसरा बाबू ने तीसरा स्थान हासिल किया।