सर्फ एक्सल गाड़ी लूट का आरोपी रिमांड पर
करनाल| बलड़ीबाईपास चौक से सर्फ एक्सल की गाड़ी लूट का एक और आरोपी नोमीन भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। इसे मसूरी यूपी से गिरफ्तार किया गया, जबकि छठा आरोपी फरहान फरार है। सीआईए-2 इंचार्ज राजबीर सिंह ने बताया कि पिछले साल बलड़ी बाईपास चौक से बदमाशों ने सर्फ एक्सल से भरी गाड़ी को लूट लिया था।