पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नीरज रिमांड : हत्या में प्रयुक्त गाड़ी बरामद

नीरज रिमांड : हत्या में प्रयुक्त गाड़ी बरामद

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल | पुलिसने नीरज हत्याकांड में आरोपी इनामी बदमाश नीरज पुनिया की गिरफ्तारी के बाद एक के बाद एक सफलता की तरफ कदम बढ़ा दिया है। नीरज पुनिया के रिमांड के चौथे दिन पुलिस ने उस वर्ना गाड़ी को बरामद कर लिया है, जो आरोपियों ने हत्या के दौरान प्रयोग में लाई थी। पुलिस ने पानीपत जिले के कई गांव से इस गाड़ी के साथ उसके ड्राइवर/मालिक सुरजीत को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग के निर्देशानुसार सीआईए-2 इंचार्ज राजबीर सिंह अपनी टीम के साथ कुख्यात बदमाश नीरज पुनिया को पानीपत गांव के कई गांव में लेकर गए। उन्होंने बताया कि नीरज पुनिया की निशानदेही पर कई गांव से उस वर्ना गाड़ी को बरामद किया गया है जो बदमाश ने हत्या के दौरान प्रयोग में लाई थी। इसके साथ ही इस गाड़ी के मालिक सुरजीत को भी गिरफ्तार किया गया, जिसने हत्या की घटना को अंजाम देने के दौरान इस गाड़ी को ड्राइव किया था।

आरोपी सुरजीत

मददगारों के गिरेबान तक पहुंचेंगे हाथ

सीआईए-2पुलिस इतने में ही चेन से नहीं बैठेगी। रिमांड के अगले दिनों में उन लोगों का पता लगाएगी, जिन्होंने नीरज को पनाह दी है। वह कहां-कहां और किस-किस के पास ठहरा है। उसकी आपराधिक पृष्ठभूमि कहां तक है।

हथियार करना है बरामद

गाड़ीबरामदगी के बाद पुलिस को अब नीरज पुनिया से वह हथियार बरामद करना है जो उसने हत्या में प्रयोग किया था। पुलिस हथियार बरामद करने की तैयारी में जुटी है। नीरज पुनिया के रिमांड में पुलिस का अगला मेन फोकस यही रहेगा।