पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वाइन फ्लू मरीज की मौत

स्वाइन फ्लू मरीज की मौत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल | जिलानिवासीस्वाइन फ्लू मरीज की मंगलवार को चंडीगढ में मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव को देर रात करनाल लाया गया।

माैत की पुष्टि सीएमओ जितेंद्र ग्रेवाल की है। गौरतलब है कि शिव नगर निवासी 45 वर्षीय राजेंद्र में स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखाई दिए थे। उसे चंडीगढ़ भी रेफर कर दिया गया था। दो दिन पहले ही उसकी जांच रिपोर्ट पॉजीटिव आई थी। इलाज के दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गई। जिले में स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या अब दो हो गई है। कटाबाग निवासी सतीश की स्वाइन फ्लू के चलते पहले ही मौत हाे चुकी है। दो मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी सकते में हैं।

परिजनों को पहले ही बांट दी थी टेमीफ्लू

^शिवनगरनिवासी राजेंद्र की मौत स्वाइन फ्लू के चलते मंगलवार को हुई है। राजेंद्र के परिजनों को स्वाइन फ्लू के बचाव के लिए टेमीफ्लू दवा का वितरण राजेंद्र में स्वाइन फ्लू के लक्षण पाए जाने के बाद ही कर दिया गया था। प्रशासन पूरे मामले में सतर्क है। स्वाइन फ्लू से लड़ने के लिए पूरे प्रबंध किए गए हैं। जितेंद्रग्रेवाल, सीएमओ, करनाल।