- Hindi News
- डी प्लान : होंगे 6 करोड़ रुपए के विकास कार्य
डी प्लान : होंगे 6 करोड़ रुपए के विकास कार्य
जिलाविकास प्लान के तहत जिले में 5 करोड़ 94 लाख रुपए के विकास कार्य इस वार्षिक बजट में करवाएं जाएंगे। इस राशि से जो भी विकास कार्य होंगे, वह मॉडल के रूप में दिखना चाहिए। यह बात मंगलवार को डीसी जे. गणेशन ने लघु सचिवालय के सभागार में डी-प्लान की बैठक को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि डी-प्लान के तहत ऐसे विकास कार्य करवाए जाएं, जो मार्च 2015 तक पूरे हो सकें। सरकार द्वारा यह बजट केवल मार्च 2015 तक के लिए दिया गया है। जो भी बजट दिया गया है उस पर तुरंत विकास कार्य आरंभ होना चाहिए और विकास कार्य भी ऐसा जो वास्तव में जरूरी हो। बैठक में एसडीएम करनाल राजीव मेहता, एसडीएम इंद्री अश्विनी मलिक, एसडीएम असंध सुरेश कुमार चहल, डीडीपीओ जगराम मान, पंचायती राज के कार्यकारी अभियंता रामफल, जिला परिषद के उपाध्यक्ष अशोक मित्तल, नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर कृष्ण गर्ग, डिप्टी मेयर मनोज वधवा, तरावड़ी नगरपालिका के चेयरमैन भगवान दास खोटियान, नीलोखेड़ी से कोमल, ब्लॉक समिति के चेयरमैन लीलावती सहायक योजना अधिकारी हिशम सिंह भुक्कल, सुुनील कुमार नैन सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
डी-प्लानके तहत होने वाले कार्य :प्लान के तहत सार्वजनिक शौचालय, पार्कों का सौंदर्यीकरण, स्कूलों आगंनवाड़ी भवनों की चारदीवारी, तालाबों की सफाई निकासी, गलियाें नालों का निर्माण, पंचायत की जमीन पर अवैध कब्जों को हटाना आदि शामिल हैं।
और अधिक राशि दी जाए : रेनु बाला गुप्ता
नगरनिगम की मेयर रेनू बाला गुप्ता ने मांग की कि डी-प्लान के तहत शहर में और अधिक राशि दी जाए ताकि अधिक से अधिक विकास कार्य करवाए जा सकें। डी-प्लान के तहत करनाल नगर निगम में विकास के लिए एक करोड़ 3 लाख रुपए की राशि दी गई है, जबकि सभी नगरपालिकाओं में 50 लाख रुपए की राशि से विकास कार्य करवाएं जाएंगे।
2.20 करोड़ मिलें विकास के लिए : हरेंद्र सांगवान
जिलापरिषद के अध्यक्ष हरेंद्र सांगवान ने मांग की कि जिला परिषद के सदस्यों को विकास करवाने के लिए 10-10 लाख रुपए डी-प्लान से दिए जाते हैं। जिला परिषद के सदस्यों को संख्या के अनुसार विकास के लिए 2 करोड़ 20 लाख रुपए दिये जाएं।
ऐसी जगह लगे पैसा जहां जरूरत हो : भगवानदास
नीलोखेड़ीके विधायक भगवानदास कबीरपंथी ने कहा कि डी-प्लान में अधिक से अधिक विकास कार्य हों। यह पैसा ऐसी जगह लगे जहां पर लोगों को जरूरत हो। ग्रामीण शहरी क्षेत्र में भी इस पैसे से अधिक से अधिक विकास कार्य करवाए जा सकते हैं।
करनाल . लघुसचिवालय में आयोजित बैठक में मौजूद डीसी अन्य अिधकारी।