- Hindi News
- डीपीएस में खेल उत्सव आज, शिक्षा मंत्री आएंगे
डीपीएस में खेल उत्सव आज, शिक्षा मंत्री आएंगे
करनाल | दिल्लीपब्लिक स्कूल में 11 फरवरी को वार्षिक खेल उत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए स्कूल प्रवक्ता ने बताया कि कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे, जबकि प्रेम गोयल सम्मानित अतिथि होंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में स्कूल विद्यार्थियों के बीच विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं होंगी।