पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीपीएल को बेरोकटोक मिलेंगे गैस कनेक्शन

बीपीएल को बेरोकटोक मिलेंगे गैस कनेक्शन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल | जिलेमें बीपीएल कार्ड धारकों को बिना किसी बाधा के गैस कनेक्शन मिलेंगे। इस संबंधी आदेश डीसी जे. गणेशन ने मंगलवार को एलपीजी एजेंसी धारकों की मीटिंग में दिए। उन्होंने एजेंसी धारकों को स्पष्ट किया कि कोई भी बीपीएल कार्ड धारक यदि गैस कनेक्शन के लिए आता है तो उसे बिना किसी बाधा और रोक-टोक के कनेक्शन दिया जाए। डीसी ने अधिकारियों को आदेश दिए कि सरकार की सब्सिडी का लाभ पात्रों को मिल सके, इसके लिए उन्हें अपना आधार कार्ड बैंक और गैस एजेंसियों से लिंक कराने के लिए जागरूक करें।