कमेटी चौक पर आप समर्थकों ने मनाया जश्न
आमआदमी पार्टी की करनाल इकाई ने करनाल के कमेटी चौक पर दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिली एेतिहासिक जीत का जोरदार जश्न मनाया।
कार्यकर्ताओं द्वारा तिरंगा और पार्टी के झंडे लहराए गए। डीजे पर देशभक्ति और पार्टी के गीतों पर जमकर नाच हुआ, जमकर गुलाल उड़ाया गया फूलों की बारिश की गई। आने-जाने वालों को लड्डू खिलाए गए। हर नजर पार्टी कार्यकर्ताओं को दिल्ली जीत का जश्न मनाते देख गर्व महसूस कर रही थी कि अब आम आदमी की आवाज को भी वजन मिलेगा। पार्टी की जीत पर जिला संयोजक नीरज गौतम ने कहा कि यह अरविंद केजरीवाल या आम आदमी पार्टी की जीत नहीं है, बल्कि 67 साल की शोषक वर्ग की राजनीति के समक्ष देश के दबे-कुचले शोषित वर्ग की जीत है। अब देश के आम आदमी की उम्मीदों-आकांक्षाओं को पंख लग गए हैं।
असंध . आपकी जीत पर जश्न मनाते स्थानीय कार्यकर्ता।
ये रहे जश्न में शामिल
इसअवसर पर रानी कांबोज, गौतम जैन, अर्जुन गुप्ता, नीरज कुमार, विनोद, रमेश कुमार, विक्रांत छाबड़ा, बलजीत सिंह, डा. रमेश गुप्ता, हरमीत सिंह, शिव कुमार यादव, एडवोकेट सुरेश कक्कड़, रजनीश, सुरेन्द्र राणा, गुरविन्द्र सिंह, संजीव मेहता, मोहित मान, डा. रवीन्द्र कुमार, शिराज़ गुप्ता, विजय सिंह, सतपाल पाल, जिलेराम, तांतिया जी, अशोक कुमार, राजेश कांबोज, पूर्ण सिंह कांबोज, रवि कौशिक, राजकुमार गर्ग, अश्विनी, प्रमोद गेरा, विकास कुमार, विकास गर्ग, विजय सिंगला, एस.एल. नोहरिया, संदीप गोयल, राहुल, शमेश आर्य इत्यादि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
करनाल . कमेटीचौक पर जीत का जश्न मनाते आम आदमी पार्टी की करनाल इकाई के सदस्य।
करनाल| दिल्लीमें आम आदमी पार्टी की शानदार जीत के बाद हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान जगदीश सिंह झींडा ने अरविंद केजरीवाल को दी बधाई। उन्हाेंने कहा कि भाजपा नेताओं के अहंकार की वजह से दिल्ली में भाजपा की हार हुई है। एमएसजी फिल्म के बारे में उन्होंने कहा कि वे चंडीगढ़ जा रहे हैं और फिल्म पर रोक लगाने के लिए हाईकोर्ट में स्टे लेने का प्रयास करेंगे।
इंद्री| दिल्लीमें भारी बहुमत से आम आदमी पार्टी की जीत होने से कस्बे में जश्न का माहौल है। कस्बे के मुख्य बाजारों में कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर खुशी जाहिर करते हुए केजरीवाल को बधाई दी। साथ ही केजरीवाल जिंदाबाद के नारे लगाते हुए दिल्ली के मतदाताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्होंने सूझ -बूझ से आम आदमी पार्टी को एकजुट होकर वोट दी, जिस कारण उन्हें भारी बहुमत हासिल हुआ। स्थानीय देवी मंदिर के पास महाराजा अग्रसेन सभा इंद्री के प्रधान सुभाष बंसल की अध्यक्षता में दुकानदारों ने केजरीवाल को दिल्ली का सीएम बनने की बधाई दी।
असंध| आमआदमी पार्टी की रिकार्ड तोड़ जीत से उत्साहित कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया। जैसे ही टीवी पर प्रसारित रुझानों और नतीजों में आम आदमी पार्टी की जीत सुनिश्चित होने लगी तो पार्टी कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर जश्न मनाया। मौके पर नरेंद्र सिंधड़, गुरलाल मर्दान खेड़ा, अनिल कुमार, नवीन, वेदपाल, जितेंद्र जग्गी, अनूप संधु, सराजुद्दीन, सुखविंद्र, रामपाल, मलकीत सिंह, संजय समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।