पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रदेशस्तरीय सम्मेलन के लिए किया विचार विमर्श

प्रदेशस्तरीय सम्मेलन के लिए किया विचार-विमर्श

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल | व्यापारमंडल की ओर से मंगलवार को सर्राफा बाजार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में 15 फरवरी को नरवाना में होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतिनिधित्व सम्मेलन में भाग लेने बारे विचार-विमर्श किया गया। इसमें हरियाणा प्रदेश के जिला अध्यक्ष, प्रदेश के पदाधिकारी तथा सदस्य भाग लेंगे। प्रदेश स्तरीय बैठक में व्यापारियों की समस्याओं पर विचार विमर्श किया जायेगा तथा प्रदेश सरकार के माध्यम से हल करवाने का प्रयास किया जाएगा। बैठक में प्रदेश प्रवक्ता किशोर नागपाल, चेयरमैन नरेन्द्र बाबा, जिला अध्यक्ष डा. जे.आर. कालड़ा ने शिरकत की।

इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता किशोर नागपाल, नरेंद्र बाबा जिला अध्यक्ष जेआर कालड़ा ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया करनाल से अधिक से अधिक प्रतिनिधि इसमें भाग लेंगे व्यापारियों पर होने वाली समस्याओं पर भी विचार विमर्श किया जाएगा। प्रदेश प्रवक्ता किशोर नागपाल ने कहा कि व्यापार मंडल अधिक से अधिक व्यापारियों को अपने साथ जोड़ने का प्रयास कर रहा है ताकि सरकार के माध्यम से सभी की समस्याओं का हल करवाया जा सके। इस अवसर पर महासचिव कैलाश सचदेवा, अवतार सिंह, शाम अरोड़ा, महिंद्र सिंह दुग्गल, योगेश भारती, कर्ण ग्रोवर, कृष्ण लाल सचदेवा, अमित चानना, विजय बब्बर, मोहन ग्रोवर, विशन दास, जय गोपाल, प्रदीप जुनेजा, रामलाल अग्रवाल, कुलयश मक्कड़, राकेश खन्ना इत्यादि मौजूद रहे।