पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घरौंडा की कंबल फैक्ट्री स्वाह

घरौंडा की कंबल फैक्ट्री स्वाह

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घरौंडा | खोतपुरारोड पर अलीपुर खालसा गांव के पास तीन एकड़ में बनी कंबल फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। मंगलवार सुबह करीब पौने आठ बजे खोतपुरा रोड पर अलीपुर के पास स्थित जावी होम प्राइवेट लिमिटेड में अचानक आग लग गई।

सूचना मिलते ही घरौंडा पानीपत से दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची, लेकिन आग भयंकर होने के कारण दमकल विभाग ने आसपास के इलाके में स्थित सभी दमकल केंद्रों रिफाइनरी से मदद मांगी। लगातार छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका और पूरी फैक्ट्री जलकर खाक हो गई। आग लगने की सूचना मिलते ही एसडीएम, तहसीलदार, डीएसपी, कानूनगो, पटवारी, एसएचओ दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे

जेसीबी से तोड़ी दीवार :आग लगने के बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियाें को आग पर काबू पाने में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आग पर पूरी तरह से काबू पाने के लिए जेसीबी मशीनों को बुलाया गया। फैक्ट्री की दीवारें तोड़ी गई ताकि दमकल विभाग के रेस्क्यू आॅप्रेशन में किसी तरह का कोई व्यवधान आए। इसके बावजूद छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका।

70 कोरियन मशीनें जली

फैक्ट्रीमालिक विभोर जैन के मुताबिक लगभग 70 राशल कोरियन मशीनें इस आग में जलकर राख हो गई। हालांकि अभी तक आग से हुए नुकसान का पूरा ब्यौरा नहीं लग सका है। जावी होम पीवीटीएलटीडी में लगी आग इस कदर भयंकर थी कि आग से उठे धुएं के कारण आसमान काला हो गया।

करनाल | फैक्टरीमे लगी आग से निकलता धुआं