- Hindi News
- महिला की गला रेतकर हत्या, नहीं हुई पहचान
महिला की गला रेतकर हत्या, नहीं हुई पहचान
करनाल | पुलिसने घोघड़ीपुर के पास खेतों से 25 वर्षीय महिला का शव बरामद िकया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज भिजवा दिया है। महिला की हत्या गला रेतकर की गई है।
पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज उनकी धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस महिला की शिनाख्त करने में लगी हुई है। शव के आसपास नई साडियां मिलीं। पुलिस ने उन्हें कब्जा में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। डीएसपी हेड क्वार्टर राजेश कुमार ने कहा कि उन्हें खेतों में महिला के शव होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज में पहुंचाया। पुलिस महिला की शिनाख्त करने में लगी हुई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।