- Hindi News
- नाबािलगा से अपहरण के बाद सामूिहक दुष्कर्म
नाबािलगा से अपहरण के बाद सामूिहक दुष्कर्म
करनाल | गांवजबाला में 12वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा के साथ गांव के दो युवकों द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित युवती का मेडिकल करवाकर आरोपियों पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। असंध के गांव जबाला में बारहवीं कक्षा की नाबालिग छात्रा के साथ गांव के ही दो युवकों ने अपहरण के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़ित युवती का कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में मेडिकल करवाकर दोनों आरोपियों पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया।
पुलिस के मुताबिक गांव जबाला की लड़की बुधवार रात को अपने घर से शौच करने के लिए बाहर निकली थी कि उसके घर के पास ही दो पड़ोसी युवकों ने उसको जबरदस्ती अपने घर के अंदर घसीट ले गए। उसके बाद दोनों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद लड़की को बाहर से दरवाजा बंद करके मकान में रोक दिया। उसके बाद लड़की ने पुलिस को फोन किया। सूचना मिलने पर असंध पुलिस मौके पर पहुंची और लड़की को दरवाजा खोल कर बाहर निकला।
थाना प्रभारी मोहन लाल ने कहा कि उन्हें पुलिस के हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर छापामारी करके मकान का दरवाजा खुलवाकर युवती को वहां से बरामद किया। पुलिस ने युवती का मेडिकल करवाया गया। मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस ने आरोपियों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज उन्हें गिरफ्तार कर लिया।