पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहीदों की याद में मनेगा वेलेंटाइन डे

शहीदों की याद में मनेगा वेलेंटाइन-डे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मानवसेवा संघ में युवा बोलेगा विषय पर मंच की बैठक हुई। इसमें मंच के पदाधिकारियों को मंच की जिम्मेदारियां सौंपी गई।

बैठक में जेपी शेखपुरा ने नौजवान युवाओं को अन्याय के विरुद्ध सिर झुकने की शपथ दिलवाई। कुरुक्षेत्र युवा बोलेगा मंच की महिला प्रभारी वर्षा ने कहा कि युवाओं को आने वाली 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे का दिन शहीदों की याद में मनाने का आह्वान किया। जो कि 12 सेक्टर के कृष्णा मंदिर में युवा युवतियों के साथ मनाया जाएगा। क्योंकि 14 फरवरी को ही भगत सिंह, राजगुरु सुखदेव को लाहौर में फांसी की सजा सुनाई गई थी। इसके तहत सभी को शपथ दिलवाई कि भविष्य में युवा बोलेगा भ्रष्टाचार, नशे के खिलाफ समाज में फैली बुराइयों के खिलाफ अभियान चलाता रहेगा और युवाओं को मंच के साथ जुड़ने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा।

नव नियुक्त पदाधिकारी

कुरुक्षेत्रयुवा बोलेगा मंच की महिला प्रभारी वर्षा, कुरुक्षेत्र का प्रभारी संदीप, पेहवा का प्रभारी मनोज मोहर, करनाल के सह प्रभारी प्रतीक धवन और करनाल के सभी कॉलेजों के संयोजक मोहित शेखपुरा, पं. चिरंजी लाल महाविद्यालय के प्रधान दीपक उपप्रधान प्रदीप चोपड़ा को नियुक्त किया गया। करनाल संयोजक युद्धवीर ने बताया कि नियुक्त किए गए सभी पदाधिकारी अपने अपने स्थानों पर भ्रष्टाचार के विरूद्द युवाओं को अपने हकों की लड़ाई के लिए बोलने की प्रेरणा देंगे। इसके अलावा जेपी शेखपुरा ने कहा कि हम अपने जिले में इन नई नियुक्तियों आगे कॉलेजों में टीम बनाएंगे। जो आगे चलकर भ्रष्टाचार में जी रहे आम इंसानों के हकों की आवाज बुलंद करेगा।

कर्मी पर हमले की निंदा

कुछदिन पूर्व युवा बोलेगा के करनाल प्रभारी युद्धवीर पर सफाई अभियान की समस्या के तहत जो हमला हुआ, उस पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके लिए उन्होंने थाना शहर प्रभारी को सचेत कर दिया है कि जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़ा जाए। मौके पर योगेंद्र शर्मा, राजेंद्र रसीन, चाहत वधवा, जगपाल श्यान, रिंकू राणा, प्रदीप गुप्ता, रजनीश धनखड़, पारस सहित अन्य मौजूद रहे।