पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कृिष को बढ़ाने के लिए बहुत कुछ करना जरूरी

कृिष को बढ़ाने के लिए बहुत कुछ करना जरूरी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल | केंद्रीयमृदा लवणता अनुसंधान संस्थान में निम्न गुणवत्ता जल का कृषि में उपयोग पर 14 दिन के अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षण का शुभारंभ डाॅ. सुरेश कुमार चौधरी, सहायक महानिदेशक ,प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली द्वारा किया गया। संस्थान के निदेशक डाॅ. दिनेश कुमार शर्मा ने समारोह की अध्यक्षता की।

मुख्य अतिथि ने कहा कि सिंचित कृषि को बढ़ावा देने के लिए काफी कुछ करने की जरूरत है। आरडो आजीविका सुरक्षा के साथ-साथ शोध परियोजनाओं को भी बढ़ावा देता है। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में काफी व्यय किया जाता है, परंतु उसके अनुपात में काफी कम आय प्राप्त होती है। उन्होंने इजिप्ट की लवणीय परिदृश्य का भी जिक्र करते हुए कहा कि लाभकारी खेती करने के लिए सरकार की भूमि का अहम होनी चाहिए। उन्होंने अफ्रो एशियन देशों का पश्चिमी देशों के साथ तुलनात्मक आंकड़े बताते हुए कहा कि अगर तापमान 45 डिग्री सेंटीग्रेट से ज्यादा होता है। प्रशिक्षण से सभी प्रशिक्षणार्थियों को अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए। डा. दिनेश कुमार शर्मा ने कहा कि आरडो अफ्रो-एशियन देशों की आजीविका सुरक्षा सुधार के लिए कार्य कर रहा है। डा. आरके यादव, पाठ्यक्रम समन्वयक ने इस प्रशिक्षण की रूपरेखा की संक्षिप्त में जानकारी दी। डा. गजेंद्र यादव, वैज्ञानिक तथा मंच संचालन डाॅ. एके राय, प्रधान वैज्ञानिक द्वारा किया गया।

करनाल . अंतर्राष्ट्रीयप्रशिक्षण कार्यक्रम में मौजूद लोग।