- Hindi News
- अभिनेता आर्यन और कौटिल्य समेत 130 विभूतियां सम्मानित
अभिनेता आर्यन और कौटिल्य समेत 130 विभूतियां सम्मानित
भारतीयइतिहास के महामानव पंडित दीन दयाल उपाध्याय की 47वीं पुण्यतिथि पर कालीदास रंगशाला में करनाल में देशभक्ति से ओत प्रोत भव्य राष्ट्र स्तरीय श्रद्धांजलि एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
आयोजन राष्ट्र भक्त संस्था प्रतिमा रक्षा सम्मान समिति ने किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के ओएसडी अमरेंद्र सिंह मुख्यातिथि, जगमोहन आनंद कार्यक्रम अध्यक्ष, संयोजक एसपी चौहान, ग्रुप कैप्टन एलएन शर्मा, रूप नारायण चानना, महेश भाटिया, गुलशन चावला, सुशील मेहता अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। समिति के अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा, सरंक्षण इंद्रजीत धमीजा, चेयरमैन बलजीत सल्याण ने उपस्थित सभी अवार्डियों अतिथियों का स्वागत किया। अनेक टीवी नाटकों में अभिनय कर रहे सर्वश्रेष्ठ बाल अभिनेता आर्यन, कौटिल्य, होनहार बालक यशस्वी तीर अंदाजी में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त कर चुकी रिद्धि आर्क षण का केंद्र रहे। समारोह को संबोधित करते हुए अमरेंद्र सिंह ने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय महान चिंतक और संगठनकर्ता थे। उन्होंने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप से प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानव वाद जैसी प्रगतिशील विचारधारा दी।
उन्होंने कहा कि समिति द्वारा इस कार्यक्रम के आयोजन का सीधा सीधा मतलब है कि देश के आवाम में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत हो सके। उन्होंने कहा कि उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर उनको समर्पित महान विभूतियों को सम्मानित करना समिति की सकारात्मक सोच को दर्शाता है। इस अवसर पर जगमोहन आनंद ने कहा कि दीन दयाल उपाध्याय जी के एकात्मता मानव वाद के दर्शन पर विचार आज भी प्रासंगिक हैं। पंडित दीन दयाल जैसा महान पुरुष कभी कभी ही इस धरा पर जन्म लेता है। उन्होंने कहा कि हमें पंडित जी के जीवन से शिक्षा लेते हुए समाज से समर्पित कार्य करने चाहिए। इस अवसर पर एसपी चौहान ने कहा कि पंडित दीन दयाल जैसा त्यागी, देशभक्त और संघर्षशील कोई भी नहीं। वह एक महान देशभक्त, मौलिक विचारक, दूरदर्शी प्रभुत साहित्यकार थे। इस अवसर पर कैप्टन एलएन शर्मा ने कहा कि पंडित जी को बाहरी आडंबरों से कोई लेना देना नहीं था। समाज का उत्थान उनको सर्वोपरी गुण था। इस अवसर पर आर्यन, नत्थी सिंह बघेल, विजया मिश्रा, पुनीता चांदना, डा. राकेश गर्ग, जोली अंकल, शिपरा दीप यादव, निधि गुप्ता, डा. हरीश अरोडा, सुमन द्विवेदी, यशस्वी बलहारा, शिखा गर्ग जैन, प्रदीप कुमार आर्यन, विजय कुमार गौर, संदीप सूर्या, विनोद बब्बर प्रियांशी श्रीवास्तव को शाइन ऑफ इंडिया अवार्ड से सम्मानित किया गया।
हरियाणा गौरव सम्मान से देशराज सपरा, बेटी बचाओ अभियान फरीदाबाद, डा. शालिनी मेहता, अमित बिग बी, रेनू पांचाल, डा. आरएस यादव, पियूष दीक्षित, दिलबाग सिंह, महेश गुप्ता, डा. दीपक देवगन, सुमित गर्ग, अनिल सिंघानिया, अंजू चौधरी, रिद्धि, डा. अवतार सिंह, दिनेश गुलाटी, अविराज रंगा, राजेश शर्मा एडवोकेट, डा. कृष्ण अरोड़ा, महेश शर्मा आदि को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कनिका, जेपी, दयानंद, गोल्डन, ब्रह्मानंद, निर्मल, संत कबीर, गुरु हरकिशन, महाराणा प्रताप पब्लिक को सम्मानित किया।
करनाल . सम्मानितकरते मुख्य अतिथि सीएम के ओएसडी अमरेंद्र सिंह।