शिव शंकर के भजनों पर झूमे श्रद्धालु
श्रीसनातन धर्म शिव मंदिर पुराना सर्राफा बाजार की ओर से महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में निकाली जा रही प्रभातफेरी का बुधवार को जोरदार स्वागत किया गया। प्रभातफेरी ने चांद सराय, गोबिंद्र कालोनी घूस घाटी की परिक्रमा की। सुबह शिव मंदिर से पूजा अर्चना करने के बाद भगवान शिव शंकर की पालकी को आगे बढ़ाया गया। आरती करने वालों में त्रिभुण गुप्ता, एसके वर्मा, सीमा, कुसुम, बंटी, आरके भाटिया, रामेश्वरम गुप्ता, विनय सिंगला, सुमन, एके राणा, जय भगवान, रिंकू, पुष्पा, नीरज, जगदीश, स्नेह, केला,अंगूरी, परमेश्वरी देवी सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।
सभा के उपप्रधान रमेश जिंदल ने बताया कि 13 फरवरी को प्रभातफेरी खत्री मोहल्ला, लाल कुआं, मलको मोहल्ला, सोरिया कुआं, कोट मोहल्ला में निकाली जाएगी। पालकी के साथ चलने वालों में उपप्रधान रमेश जिंदल, अंकुर, संजय, जगदीश, सरिंद्र, लाडी, काका, कुलभूषण, सुभाष जैन, राजीव जैन, मीनाक्षी, रोशनी, मधु, कुसुम, पुष्पा, उमा आदि शामिल थे। सभा के प्रधान अविनाश बंसल उपप्रधान रमेश जिंदल ने बताया कि 15 फरवरी को महा रागिणी कंपीटिशन होगा। जिसमें राजबाला एंड पार्टी मुख्य प्रस्तुति देंगे। 17 फरवरी को शहर में विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी।