- Hindi News
- भोले बाबा की प्रभातफेरी पर हुई फूलों की बारिश
भोले बाबा की प्रभातफेरी पर हुई फूलों की बारिश
करनाल | महाशिवरात्रिके उपलक्ष्य में श्री शिव शक्ति जागृति मंच द्वारा निकाली जा रही प्रभातफेरी का बुधवार को इब्राहिम मंडी में अशोक सरदाना के निवास स्थान पर जोरदार स्वागत किया गया।
सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भोले बाबा की पालकी पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। प्रभातफेरी ने बुधवार को कई कालोनियों में जोरदार स्वागत हुआ। जहां-जहां पर भोले बाबा की प्रभातफेरी निकल रही थी, वहीं पर सभी श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। प्रभातफेरी ने माल रोड़ स्थित जंग बहादुर चौहान के निवास स्थान पर विश्राम लिया। श्रद्धालुओं ने ऊं नम: शिवाय के जयकारों से माहौल को धार्मिक मय कर दिया।
शिव शक्ति जागृति मंच के प्रधान सतपाल मनोचा ने बताया कि यह प्रभातफेरी महाशिवरात्रि तक जारी रहेगी। सतपाल मनोचा ने कहा कि जो भी श्रद्धालु सच्चे मन से भोले बाब की अराधना करते हैं। उनकी मनोकामनाएं अवश्य पूरी होती है।