परमात्मा का लगाएं ध्यान : कबीरपंथी
नीलोखेड़ी। ब्रह्मकुमारीजआश्रम द्वारा बुधवार को 79 वें महाशिवरात्रि महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव का आयोजन दिव्य अनुभूति ब्रह्मकुमारीज कालोनी में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक भगवान दास कबीर पंथी, सम्मानित अतिथि के रूप में भाजपा मण्डल अध्यक्ष राजबीर शर्मा तथा मुख्य वक्ता के रूप में बी के प्रेम शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित करके किया गया। मुख्य अतिथि ने केक काटकर बाबा शिव का जन्म दिवस मनाया तथा ध्वजारोहण भी किया गया। विधायक भगवान दास कबीर पंथी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान शिव देवों के देव हैं। मनुष्य हर समय कार्यो में व्यस्त रहता है लेकिन परमात्मा के लिए कुछ भी समय नहीं निकाल पाता। प्रत्येक मनुष्य को प्रात: उठकर परमात्मा का ध्यान लगाना चाहिए। भगवान राम ने रावण का वध करके बुराई का अंत करते हुए अच्छाई की जीत हासिल की थी।
कलयुग में भगवान शिव ने ले लिया है जन्म
कलयुगमें बुराई का अंत करने के लिए बाबा शिव ने जन्म ले लिया है। ब्रह्मकुमारी आश्रम की संचालिका बहन प्रेम ने कहा कि शिव का मतलब कल्याणकारी पिता है। महाभारत के युद्ध में भी भगवान कृष्ण ने अर्जुन को उपदेश देते हुए कहा था परमात्मा को पाने के लिए दिव्य चक्षुओें की आवश्यकता है। परमात्मा प्रकाश है इसलिए मनुष्य को सुबह उठकर सबसे पहले सूर्य को प्रणाम करना चाहिए, जिससे मनुष्य को मन की सतुष्टि होती है।
करनाल . बह्मकुमारीआश्रम में दीप प्रज्जवलित करते विधायक।