- Hindi News
- महाशिवरात्रि के पर्व को धूमधाम से मनाया गया
महाशिवरात्रि के पर्व को धूमधाम से मनाया गया
असंध | करनालमार्ग स्थित शिव भवन में त्रिमूर्ति शिव जयंती के उपलक्ष्य में महाशिवरात्रि पर्व मनाया गया। प्रजापिता ब्रह्मकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सेवाश्रम के सौजन्य से आयोजित कार्यक्रम में पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला गया।
बतौर मुख्य वक्ता अपने विचार व्यक्त करते हुए चण्डीगढ़ स्थित राजयोगा केंद्र निर्देशिका बीके अनिता बहन ने बताया कि महाशिवरात्रि अपने आपमें गूढ रहस्य समेटे हुए है। महाशिवरात्रि के ही दिन शिव पार्वती का विवाह हुआ था शिव ने पार्वती की माया से निर्गुण ब्रह्म से सगुण ब्रह्म का रूप धारण किया था। शिव के मस्तिष्क गले में स्थित प्रतीक भी विशिष्ट महत्व रखते हैं। भाव यह कि मानव जीवन में शिव के मस्तिष्क से बहने वाली ज्ञान गंगा चंद्रमा का यह तात्पर्य यह है कि गृहस्थ जीवन में ज्ञान एवं शीतलता दो गुणों का होना आवश्यक है। दो चीजें एक स्वस्थ सफल गृहस्थ जीवन के लिए आवश्यक हैं।
इसके अलावा शिव की आंखें आधी खुली का भी रहस्य यह है कि संसार में हमें केवल उन्हीं चीजों को ही देखना चाहिए जो देखने लायक हैं, पर निंदा दूसरों के अवगुण देखने की बजाय हमें दूसरों में निहित गुणों पर ही ध्यान देना चाहिए। इंसान को अपने तप,संयम निरंतर प्रयास द्वारा इन पर पार पाने का रास्ता निकालने के लिए प्रयास करना चाहिए।
असंध . महाशिवरात्रीपर्व के मौके पर उपस्थित श्रद्धालु।