सफाई कर्मियों की होगी सीधी भर्ती
करनाल | राष्ट्रीयसफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष एम सीवाना ने कहा कि देश में सफाई कर्मचारियों की भलाई के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाई जाएगी तथा सफाई कर्मचारियों में ठेका प्रथा बंद करके सीधी भर्ती की जाएगी।
राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष ने प्रेम नगर में स्थित अपने दोस्त कुलदीप के निवास पर कहा कि सफाई कर्मचारी समाज देश की रीढ़ है। आयोग देश के सफाई कर्मचारी के भविष्य के लिए कार्य कर रही है। देश में सफाई कर्मचारियों की भलाई के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास भी सराहनीय है। उन्होंने देश में स्वच्छ भारत अभियान की शुरूआत करके यह सिद्ध कर दिया है कि सफाई का कार्य केवल एक वर्ग बल्कि सभी का कर्तव्य है। जब हमारा आस-पास स्वच्छ होगा तो देश और समाज स्वच्छ होगा यह केवल किसी एक के करने से नहीं बल्कि सब व्यक्तियों के सहयोग से हो सकता है।
समयपर दे कर्मचारियों को सामान :हर सफाई कर्मचारी को समय पर वर्दी, सभी कीट समय-समय पर उनके स्वास्थ्य की जांच हो इसके लिए निर्देश दिए गए है। परंतु कई राज्यों में आयोग के आदेशों की अनदेखी हो रही है। वह सभी राज्यों मेें जाकर मुख्यमंत्रियों से मिलकर सफाई कर्मचारियों के हितों के लिए बातचीत करेंगे और सफाई कर्मियों के अधिकारों को दिलाएंगे। इस अवसर पर नगर निगम के ईओ धीरज कुमार, कुलदीप सिंह, धर्मपाल कौशिक, महाबीर मौजूद रहे।
किसी भी कार्य को छोटा समझें
एम.सीवाना ने समाज के लोगों से अपील की है कि वे किसी भी कार्य को छोटा समझें, इससे कार्य करने वाले व्यक्ति के स्वाभिमान पर ठेस पहुंचती है। समाज में उस व्यक्ति को हीनता से देखा जाता है। समाज के हर व्यक्ति का कर्तव्य है कि वे सब के साथ समानता का व्यवहार करें। जब सफाई कर्मचारी नहीं होगा तो सफाई संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि वर्षों से सफाई कर्मचारियों के साथ हो रही अनदेखी को सख्ती से लिया जाएगा।