- Hindi News
- बच्चों को स्वस्थ रहने के बारे में दी गई जानकारी
बच्चों को स्वस्थ रहने के बारे में दी गई जानकारी
करनाल| नेशनलहेल्थ अवेयरनेस के अंतर्गत सर्वोदया ग्रामीण युवा एवं महिला विकास संगठन द्वारा डेहा बस्ती शिव कालोनी में साप्ताहिक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम अध्यक्ष रणदीप ने बच्चों, महिलाओं अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों में खून की कमी यानि एनीमिया का मुख्य कारण पेट में कृमि (कीड़े) होना होता है। प्रदेश सरकार द्वारा इससे बचाव के लिए प्रभावी कदम उठाए गए हैं क्योंकि स्वस्थ व्यक्ति स्वस्थ परिवार से ही स्वस्थ समाज की आधारशिला बनती है।
इन्दिरा बाल विकास योजना के तहत प्रत्येक वर्ष साप्ताहिक कार्यक्रम द्वारा स्कूलों में बच्चों के स्वास्थ्य की नि:शुल्क जांच की जाती है। संस्था अध्यक्ष एएनएम ममता शर्मा ने बताया कि छोटे बच्चों पर कीड़ों के संक्रमण से गंभीर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है इसके प्रभाव से बच्चों में कुपोषण, खून की कमी, एकाग्रता की कमी और स्कूल से अनुपस्थित जैसी समस्याएं आती है। आमतौर पर ये कृमि तीन तरह की होती हैं गोल कृमि, फीता कृमि और डक वार्म। ये कृमि कई माध्यमों से बच्चों की आंत में पहुंचकर हजारों की संख्या में प्रजनन करती है और मल के जरिये शरीर से बाहर निकलती हैं।
करनाल . डेहाबस्ती शिव काॅलोनी के जागरुकता कार्यक्रम में उपस्थित बच्चे।
ये रहे मौजूद
इसअवसर पर समाज कल्याण प्रकोष्ठ भाजपा के संयोजक सोहन सिंह राणा, प्रधान बाबू राम, सुभाष चन्द्र, विजय पूनिया, अमित प्रजापत, आशानंद, डा. राजेश मेहरा, आंगनवाड़ी वर्करस नीलम, सीमा, सुनीता, सावित्री, महेन्द्र, ए.एन.एम. श्वेता रानी, मीनू मान, रजनी शर्मा, अश्वनी कुमार, डा. राकेश शर्मा नव आशा ज्योति समाज सेवी संस्था के संस्थापक अध्यक्ष संजीव शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।