पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दोषी स्कूलों पर हो कार्रवाई : जैन

दोषी स्कूलों पर हो कार्रवाई : जैन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल | अभिभावकएकता संघ करनाल के तत्वावधान में निजी स्कूलों में पढ़ रहे सैकड़ों बच्चों और उनके अभिभावकों ने डीसी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में निजी स्कूलों के द्वारा की जा रही लूट के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने डीसी को कहा कि उन्होंने नियमों के अनुसार सारी देय राशि अर्थात फीस स्कूलों में जमा करवा दी है। फिर भी स्कूलों द्वारा उन्हें गैर कानूनी रूप से और फीस जमा कराने के लिए जोर डाला जा रहा है। बच्चों को परेशान किया जा रहा है। उन्हें कक्षाओं से निकाल दिया जाता है।

प्रो. एससी जैन ने कहा कि बच्चों को राष्ट्रीय पर्व के कार्यक्रमों में भाग नहीं लेने दिया जाता। लेकिन अब तक दोषी स्कूलों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं हो रही।

करनाल . चित्रमें निजी स्कूलों के खिलाफ नारेबाजी करते स्कूली बच्चे।

सड़कों पर होगा संघर्ष

अभिभावकोंसंघ सदस्यों ने कहा कि अगर दोषी स्कूलों पर कार्रवाई नहीं की तो पदर्शन होगा। डीसी ने संघ के सदस्यों को आश्वासन दिया कि मामले में जो भी दोषी होगा। उन स्कूलों पर कार्रवाई की जाएगी। प्रदर्शन में आनंद मोहन, अमित, अमित पंवार, अश्वनी, अरुण, संजय शर्मा, प्रमोद कुमार, योगेश कुमार, नवीन सहित अन्य मौजूद रहे।

करनाल . अभिभावकएकता मंच के पदाधिकारी डीसी से बातचीत करते हुए।

बच्चों ने काली पट्टियां बांधकर किया प्रदर्शन

अभिभावकोंउनके बच्चों ने हाथों पर काली पट्टियां बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। हाथ में लिए तख्तियां पर विभिन्न संदेश लिखे गए थे। जैसे ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कैसे पढ़ाए बच्चों को प्रशासन बताए। निजी स्कूलों द्वारा शिक्षा का व्यावसायीकरण बंद करो।