पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रामायण और गीता अवश्य पढ़ें : शर्मा

रामायण और गीता अवश्य पढ़ें : शर्मा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल | दिल्लीपब्लिक स्कूल, करनाल के हरे-भरे प्रांगण में अंत सदनीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हुई। प्रतियोगिता में नर्मदा, सतलुज, गंगा ब्रह्मपुत्र सदन के प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट कला प्रतिभा का परिचय स्वस्थ खेल भावना से दिया।

घुड़सवारों के शानदार प्रदर्शन द्वारा मुख्यातिथि शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा, विशिष्ट अतिथि प्रेम गोयल तथा गणमान्य अतिथिगण की अागवानी की गई। विद्यालय की प्रबंधक समिति सदस्य सोमेश, सुरभि, सुशील लोहिया, अनिल गोयल आरएम गर्ग ने कार्यक्रम को शोभायमान किया। सरस्वती पूजन के बाद स्वागत गीत के द्वारा सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया गया। माननीय अतिथिगण तथा विद्यालय प्रबंधक समिति के सदस्यों द्वारा दीप जलाने के बाद के वाइस चेयरमैन अनिल गोयल तथा सोमेश ने मुख्यातिथि शिक्षा मंत्री तथा सुशील लोहिया ने विशिष्ट अतिथि प्रेम गोयल को पुष्प-गुच्छ प्रदान कर अतिथियों का अभिनंदन किया। वाइस चांसलर ने स्वागत किया।

दिल्ली में हार के सवाल को टाल गए शिक्षा मंत्री

पीडब्ल्यूडीरेस्ट हाउस में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए शिक्षा एवं परिवहन मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि बहुत जल्द शिक्षा विभाग में ढेरों भर्तियां की जाएंगी। दिल्ली में पार्टी की हार पर पूछे गए सवाल को टाल गए, लेकिन बार-बार पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि एक हार से कुछ नहीं होता और इसकी गहराई से समीक्षा की जाएगी। डीजल के दामों में कमी के बाद बस किरायों में कमी पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि किराया कम नहीं होगा, लेकिन बढ़ेगा नहीं।

मार्च पास्ट की सलामी लेते मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा अन्य।

प्रस्तुति के दौरान लड़कों को अपनी शक्ति का अहसास कराती लड़कियां।

खिलाड़ियों को खेल भावना की शपथ दिलाई

मुख्यातिथिराम बिलास शर्मा द्वारा सभी खिलाड़ियों को खेल की भावना से खेलने की शपथ दिलवाई गई। पीएम द्वारा चलाई बेटियों की सुरक्षा के लिए चलाई जा रही मुहिम को ध्यान में रखते हुए नृत्य-नाटिका के रूप में ’बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ की भावनात्मक प्रस्तुति दी गई और नृत्य रंगीला भारत को तालियों की गूंज से सराहा गया। रामायण गीता पढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने राजा करण की भूमि को नमन करते हुए प्रत्येक विद्यार्थी को पेड़ लगाने, संस्कृति की रक्षा करने और जीवन देश समाज की उन्नति के लिए प्रेरित किया।