चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का धरना जारी
करनाल | हरियाणाराज्य चतुर्थ श्रेणी सरकारी कर्मचारी यूनियन का धरना जिला आयुर्वेदिक अधिकारी कार्यालय समक्ष जारी रहा। धरने की अध्यक्षता देवीचंद तथा मंच संचालन जिला सचिव ऋषिपाल शाहपुर ने किया। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांग को पूरा नहीं किया जाता। तब तक धरना प्रदर्शन चलता रहेगा। अधिकारियों की नीतियां कर्मचारी विरोधी बनी हुई है। इसे अब सहन नहीं किया जाएगा। अगर जरूरत पड़ी तो सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने से गुरेज नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर जयपाल, कृष्ण, बलिंद्र, चंद्रभान, मीना देवी, कैलाशो देवी, बलकार सिंह, शिव कुमार, ओम प्रकाश सिंहमार, कृष्ण शर्मा, ओपी माटा, सतपाल सैनी, रामनाथ, राममेहर, बलबीर, बलराम, राम कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।