पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ठेकेदार ने छीन ली कर्मचारियों की रोजी रोटी : ओमप्रकाश

ठेकेदार ने छीन ली कर्मचारियों की रोजी-रोटी : ओमप्रकाश

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल| कच्चेकर्मचारी हुडा यूनियन का धरना बुधवार को 31वें दिन भी जारी रहा। इस मौके पर यूनियन प्रधान विरेंद्र सिंह ने कहा कि ठेकेदार ने 50 कर्मचारियों की रोजी-रोटी छीन ली। मामले में हुडा के किसी भी अधिकारी ने संज्ञान लेने की जहमत नहीं उठाई। उनके धरना शुरु किए जाने के बावजूद भी हुडा के अधिकारी मामले में कोई कदम नहीं उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक हटाए गए कर्मियों को जब तक काम पर वापस नहीं लिया जाता, तब तक धरना जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि ठेकेदारों का ठेका रद्द कर कर्मचारियों को फिर से काम पर लेना चाहिए। इस मौके पर तिलक राज, रोहित, संदीप, ऊषा, महेंद्र, मोहनलाल मौजूद रहे।