पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 26 को होगा ट्रेड यूनियनों का सत्याग्रह

26 को होगा ट्रेड यूनियनों का सत्याग्रह

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल| सर्वकर्मचारी संघ ने बुधवार को बैठक का आयोजन किया। बैठक की अध्यक्षता संघ के जिला अध्यक्षता ओमप्रकाश सिंहमार ने की। बैठक का संचालन जिला सचिव कृष्ण शर्मा ने किया। सिंहमार ने बैठक में कार्यकर्त्ताओं को बताया कि केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर प्रदेश के कर्मचारी 26 फरवरी को सत्याग्रह करेंगे जेल भरेंगे। केंद्र सरकार के द्वारा श्रम कानून में बदलाव करने के विराेध में, न्यूनतम वेतन 15 हजार करवाने, आऊटसोर्सिंग, निजीकरण पीपीपी बंद करवाने, पंजाब के समान वेतनमान लागू करवाने के लिए 26 को गिरफ्तारी दी जाएंगी।