पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बचपन शालाओं को दोबारा खोला जाए : मीना रानी

बचपन शालाओं को दोबारा खोला जाए : मीना रानी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल | बचपनशालावर्कर, हेल्पर कार्यकर्ताओं की बैठक प्रधान मीना रानी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में करनाल, पानीपत, कैथल तथा रोहतक जिलों से आए वर्करों ने भाग लेकर आगामी रणनीति पर विचार विमर्श किया। प्रधान ने कहा कि सरकार ने गैर कानूनी तरीके से बिना कोई सूचना दिए लगभग 140 बचपन शालाओं को बंद कर दिया। जो गलत है। इसे सहन नहीं किया जाएगा। बचपनशालाओं के बंद करने से वर्करों में काफी रोष व्याप्त होता जा रहा है।

उन्होंने सरकार से मांग की है कि बचपनशाला को दोबारा चालू किया जाए। इसके अलावा वेतन का शीघ्र भुगतान किया जाए। कहा कि राधा शर्मा की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधि मंडल सीएम के निवास पर उनसे मिला था। इसके बाद प्रतिनिधि मंडल शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा से मिला था। उनके कहने पर पंचकूला में चल रहे धरने को समाप्त कर दिया था। अब जबकि मांग को पूरा करने का समय चुका है। अगर उनकी मांगों को नहीं माना गया तो जल्द विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।