- Hindi News
- दूसरे आरोपी को पकड़ने दिल्ली पहुंची पुलिस
दूसरे आरोपी को पकड़ने दिल्ली पहुंची पुलिस
नीरज कुमार हत्याकांड
मृतकनीरज कुमार की गोली मारकर हत्या के आरोप में पकड़े गए मुख्य आरोपी नीरज पूनिया की निशानदेही पर सीआईए टू ने वारदात में शामिल दूसरे आरोपी को पकड़ने के लिए दिल्ली में कई जगह छापामार कार्रवाई की।
सीआईए टू इंस्पेक्टर राजबीर सिंह ने कहा कि आरोपी को लेकर दिल्ली में कई जगह छापामार कार्रवाई की जा रही है। मुख्य आरोपी नीरज पूनिया ने पूछताछ के दौरान कई जगह बताई है। जहां पर आरोपी विनोद पानू हो हो सकता है। पुलिस आरोपी के काफी नजदीक पहुंच गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जबकि तीसरे आरोपी पंडित को पकड़ने में भी पुलिस लगी हुई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस की टीमें गठित की गई हैं। जल्द आरोपी पकड़े जाएंगे।
सीआईए टू कर रही आरोपी की निशानदेही पर छापामार कार्रवाई