पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसपी से आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग

एसपी से आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दहेजहत्या के एक मामले में आरोपियों को गिरफ्तार करवाने की मांग को लेकर मृतक रविंद्र कौर के परिजन एसपी अभिषेक से मिले। उन्होंने एसपी ने मृतक के परिजनों को आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।

मृतक के पिता जसबीर सिंह ने कहा कि उन्होंने अपनी बेटी रविंद्र कौर की शादी मनिंद्र पाल कालड़ा के साथ की थी। हैसियत के अनुसार उन्होंने बेटी को दहेज दिया। लेकिन ससुराल पक्ष के लोग उसे और दहेज लाने के लिए तंग करने लगे। उसे काफी समय से परेशान किया जा रहा था। यहां तक ही उसे सर्दियों के गर्म कपड़े भी नहीं दिए।

मामले को लेकर कई बार बातचीत भी हुई। लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। उनकी बेटी ने परेशान होकर फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। उन्होंने आरोपियों को गिरफ्तार करवाने को लेकर आईजी देसवाल बाद में आईजी हनीफ कुरैशी से भी गुहार लगाई। लेकिन अब तक आरोपी फरार चल रहे है। उन्होंने एसपी से मांग की है कि बाकी बचे आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार जेल में भेजा जाए।

दहेज हत्या के एक मामले में मृतक महिला के परिजनों ने लगाई गुहार