पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चार घंटे अतिरिक्त बिजली से मिलेगी राहत

चार घंटे अतिरिक्त बिजली से मिलेगी राहत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिजलीनिगम द्वारा शहरी उपभोक्ताओं को पहले से बेहतर बिजली उपलब्ध करवाने के लिए सेक्टर 6 पावर हाउस में दो ट्रांसफार्मरों की क्षमता 10-10 एमवीए से बढ़ाकर 12.5-12.5 एमवीए की गई है। इस कार्य पर निगम द्वारा करीब एक करोड़ 60 लाख रुपए खर्च किए गए हैं। पावर हाउस में ट्रांसफार्मरों की पावर क्षमता बढ़ने से करीब 40 हजार बिजली उपभोक्ताओं को प्रतिदिन करीब चार घंटे बिजली ज्यादा मिलेगी।

ट्रांसफार्मरों की पावर क्षमता बढ़ने से रोटेशनल कट लगने बंद हो जाएंगे। इस क्षेत्र में लगातार अघोषित कट लगने के कारण उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतें पेश रही थीं। उपभोक्ताओं द्वारा निगम अधिकारियों को इन सब समस्याओं का निदान करने की कई बार मांग की थी। निगम अधिकारी के अनुसार पावर हाउस में दो ट्रांसफार्मरों की पावर क्षमता बढ़ाई गई है। गर्मियों में उपभोक्ताओं को कई घंटे ज्यादा बिजली मिलेगी। इसके अलावा कई और ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रपोजल बनाकर भेजे गए हैं। जल्द परमिशन मिलने की संभावना है।

^सेक्टर छह पावर हाउस में दो ट्रांसफार्मरों की क्षमता साढ़े 12-साढ़े 12 एमवीए की गई है। इन सब पर निगम द्वारा करीब एक करोड़ साठ लाख रुपए खर्च किए गए हैं। उपभोक्ताओं को लगने वाले कटों से काफी हद तक राहत मिल जाएगी। आदित्यकुंडू, एसडीओ, बिजली निगम करनाल।

निगम द्वारा पावर हाउस की क्षमता बढ़ाने पर करीब एक करोड़ साठ लाख रुपए हुए खर्च