- Hindi News
- एमएसजी फिल्म के विराेध में समूह सिख संगत ने किया विरोध प्रदर्शन
एमएसजी फिल्म के विराेध में समूह सिख संगत ने किया विरोध प्रदर्शन
जिलाकरनाल की समूह सिख संगत की ओर से एमएसजी फिल्म पर पूर्ण रोक लगाने के लिए शहर में रोष मार्च निकाला गया। रोष मार्च की अगुवाई अंग्रेज सिंह पन्नु हरप्रीत सिंह नरूला ने की। सिख संगत के नुमाइंदों ने फिल्म के विरोध में जोरदार नारेबाजी की। मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर फिल्म पर पूर्ण पाबंदी लगाने की मांग की।
इस मौके पर अंग्रेज सिंह पन्नु ने कहा कि आज हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान जगदीश सिंह झींडा ने माननीय हाईकोर्ट में इस फिल्म पर रोक लगाने की याचिका भी दायर की है। पन्नु ने कहा कि बाबा इस फिल्म के जरिए अपने भ्रम जाल को और ज्यादा फैलाना चाहता है, जिससे उसके आपराधिक कार्यों पर पर्दा डल सके। क्योंकि जिस आदमी पर संगीन आरोप हों और वह अपने आप को संत कहलवाता हो और फिल्म बनाकर अपनी बुराइयों पर पर्दा डाल रहा हो वे समाज को ये प्रेरणा दे रहे हैं कि कोई भी अपराधी उसके पास धन है हो वह फिल्म बनाकर अपना अपराध छिपा सकता है।
हरप्रीत सिंह नरूला ने कहा कि आज हमने शांतिपूर्वक रोष मार्च निकाला है। अगर फिल्म लगाई जाती है तो हम संवैधानिक और लोकतांत्रिक ढंग से फिल्म का विरोध जारी रखेंगे। हरभजन सिंह सरां ने कहा कि हम सिनेमा मालिकों से भी फिल्म चलाने का आग्रह करेंगे।
आज रिलीज होगी एमएसजी, पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
करनाल। एसपीअभिषेक गर्ग की देखरेख में पुलिस लाइन करनाल से जिला के विभिन्न हिस्सों में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च में जितेंद्र गहलावत उप पुलिस अधीक्षक, एसएचओ श्री दत्त, ललित सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। एसपी ने कहा कि कानून भंग करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
करनाल. एमएसजीफिल्म पर पूर्ण रोक लगाने की मांग को लेकर शहर में रोष मार्च निकालते हुए।
प्रदर्शन में ये रहे मुख्य रूप से शामिल
फिल्मपर रोक लगाने की मांग को लेकर सरदार हरविन्द्र सिंह, इंचार्ज ऑफिस हरियाणा कमेटी, स. इन्द्रपाल सिंह, स. हरभजन सिंह सरां, स. अमीर सिंह, मनमोहन सिंह आदि ने विशेष रूप से प्रदर्शन में हिस्सा लिया।
जिलाधीश डाॅ. जे गणेशन ने 13 फरवरी को एमएसजी फिल्म रिलीज होने पर जिले में किसी प्रकार की घटना हो इसके लिए धारा 144 लगाई है। इसके अतिरिक्त सभी प्रकार के आग्नेय शस्त्र, लाठी, भाला, बरछा आदि लेकर चलने पर भी प्रतिबंध रहेगा।