पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रिवाल्वर से खेलते 2 साल की बच्ची को लगी गोली

रिवाल्वर से खेलते 2 साल की बच्ची को लगी गोली

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल | सेक्टरनौ के एक मकान में दो साल की बच्ची स्वीटी उर्फ मीठी को 32 बोर की रिवाल्वर से खेलते-खेलते गोली लग गई। गोली लगने से बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों द्वारा घायल अवस्था में उसे प्रवीन गर्ग अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों के अनुसार गोली लगने से बच्ची का एक किडनी नष्ट हो गई, जिसे डॉक्टरों द्वारा ढाई घंटे के आॅपरेशन के बाद बाहर निकाला गया। बच्ची के परिजन बच्ची को दिल्ली के एक अस्पताल में ले गए।

बताया जा रहा है कि बच्ची का पिता कही जाने की तैयार कर रहा था। उसने रिवाल्वर निकालकर बेड पर रख दी। तभी उसकी बच्ची ने पता नहीं कब रिवाल्वर उठाकर खेलने लगी। खेलते-खेलते उससे रिवाल्वर का बटन पता नहीं कैसे दब गया। बटन दबते ही गोली उसके पेट को चिरते हुए आरपार निकल गई। गोली चलने की आवाज सुनकर घर में अफरा तफरी मच गई।

लहूलुहान अवस्था में उसे परिजन उठाकर एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने करीब ढाई घंटे चले आॅपरेशन कर नष्ट हुई एक किडनी को बाहर निकाला। आॅपरेशन के कुछ देर बाद बच्ची को होश गया था। लेकिन उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी। परिजन उसे दिल्ली के एक निजी अस्पताल में ले गए।

ये कहा बच्ची का आॅपरेशन करने वाले डॉक्टर ने

डॉ.प्रवीन गर्ग ने कहा कि बच्ची को गोली लगी हुई थी। गोली लगने से बच्ची की किडनी बेकार हो गई थी। उसे ढ़ाई घंटे के आॅप्रेशन कर बाहर निकाला गया। बच्ची के परिजन उसे दिल्ली किसी अस्पताल में ले गए।

बच्ची से खेलते हुए चला रिवाल्वर : थाना प्रभारी

^उधरसिविल लाइन थाना प्रभारी ललित सिंह ने कहा कि सेक्टर 9 के एक मकान में गोली चलने से दो साल की बच्ची घायल हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का दौरा कर सबूत एकत्र किए। फिलहाल में मामले में किसी तरह की कोई लापरवाही सामने नहीं आई है। बच्ची से खेलते हुए रिवाल्वर का बटन दब गया। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हुई है।

करनाल. प्रवीनगर्ग अस्पताल में उपचाराधीन गोली लगने से घायल बच्ची मीठी।