पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नेशनल हाईवे चौक पर दुर्घटनओं को रोकने के लिए बनाए जाएंगे स्लिप वे

नेशनल हाईवे चौक पर दुर्घटनओं को रोकने के लिए बनाए जाएंगे स्लिप-वे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नेशनलहाईवे फ्लाईओवर क्रॉसिंग चौक पर दुर्घटनाएं हों इसके लिए प्रशासन ने एक और कदम उठाया है। लालबत्ती लगाने के साथ अब दोनों साइडों में स्लिप-वे भी बनाए बनाए जाएंगे। स्लिप-वे बनने से जहां यातायात सुचारू होगा, वहीं दुर्घटनाओं से भी बचाव होगा। हरियाणा अर्बन डवलपमेंट अथॉरिटी (हुडा) ने इस प्रोजेक्ट के लिए तकरीबन 34 लाख रुपए का बजट तय कर लिया है। टेंडर होते ही जल्द स्लिप वे का निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा।

शहर की परिधि में सेक्टर-6 7, 12 13 और 13 14 के फ्लाइओवर जीटी रोड क्रॉसिंग चौक अति व्यस्त हो गए हैं। प्रतिदिन हजारों की संख्या में वाहनों की इनसे क्रॉसिंग होती है। इसके साथ ही इन चौकों पर दिल्ली चंडीगढ़ जाने वाली सवारियां भी बसों में चढ़ती-उतरती हैं। इस स्थिति में यहां पर वाहनों सवारियों का जमावड़ा हो जाता है। इस हाल में सेक्टरों के अंदर से आने वाले शहरी की साइड से दिल्ली अथवा चंडीगढ़ की तरफ जाने वाले वाहनों को चौकों से जीटी रोड पर चढ़ना पड़ता है। इस दौरान फ्लाईओवर के मोड़ पर आगे कोई बड़ा वाहन खड़ा होने के कारण वाहन चालक ओवरटेक करते हैं तो पीछे से रही गाड़ी कई बार उनसे टकरा जाती है। निर्मल कुटिया चौक पर तो कई बड़ी दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इसी के मद्देनजर चौकों के साथ हुडा ने स्लिप वे बनाने का फैसला लिया है।

यात्रियों के कारण लगता है जमघट

भलेही प्रशासन की ओर से चौक पर बसें रोकने का फरमान जारी किया हुआ है। लेकिन यहां पर बसें रूकने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। यहां पर ड्राइवरों का बसें रोकना और सवारियों को चढ़ना भी जैसे जरूरी मजबूरी है। इस कारण से चौक पर यात्रियों वाहनों का जमघट हो जाता है। इस स्थिति में चौक पर बिना क्रॉसिंग वाहनों को चंडीगढ़ या दिल्ली की तरफ जीटी रोड पर जाने के लिए आगे खड़े वाहन ओवरटेक करना पड़ता है।

वाहनों के दबाव के चलते चौक पर कई बार हादसे हो चुके हैं। निर्मल कुटिया चौक पर कई बड़ी दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। हालांकि प्रशासन ने अब जाकर यहां पर लालबत्ती लगवाई हैं, लेकिन वाहनों की बढ़ती संख्या के कारण जरा सी देर में वाहनों ही लंबी लाइन लग जाती है और जल्दबाजी के चक्कर में हादसे होते हैं।

करनाल. निर्मलकुटिया चौक पर बसें रुकने से वाहन चालकों को निकलने में होती है परेशानी।

^शहर में जीटी रोड फ्लाईओवर क्रॉसिंग के तीन चौकों पर दोनों साइडों में स्लिप वे बनाए जाएंगे, ताकि शहर की तरफ से चंडीगढ़ सेक्टरों की तरफ से दिल्ली की तरफ जीटी पर चढ़ने के लिए वाहन चालकों को चौक पर ठहरना पड़े। इससे चौक पर सवारियों वाहनों के जमघट के कारण दुर्घटनाओं का अंदेशा भी नहीं रहेगा। इस प्रोजेक्ट के लिए 34 लाख का बजट अनुमान तैयार किया गया है। टेंडर होते ही स्लिप वे बनवाने का काम शुरू करवाया जाएगा।\\\' वाईएममेहरा, एक्सईएन, हुडा