इंद्री में रक्तदान शिविर 15 फरवरी को
करनाल | गरीबएवं जरूरतमंद मरीजों के लिए एक विशाल रक्तदान शिविर का 15 फरवरी को देवी मंदिर मेन बाजार इंद्री में किया जाएगा। शिविर के संयोजक गगन सिंगला, सह संयोजक अमित सिंगला हिमांशु भाटिया ने संयुक्त रूप से बताया कि सरकारी अस्पताल, करनाल से ब्लड बैंक की टीम रक्त संग्रहण के लिए आएगी। रक्तदान से शरीर में कोई कमजोरी नहीं आती।