पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हुडा के कच्चे कर्मियों का धरना जारी रहा

हुडा के कच्चे कर्मियों का धरना जारी रहा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल|हुडा केकच्चे कर्मियों के द्वारा अपनी मांगों को लेकर दिया जा रहा धरना वीरवार को भी 32वें दिन जारी रहा। कच्चे कर्मियों के द्वारा दिए जा रहे धरने का संबोधित करते हुए कहा कि ठेकेदार की वजह से उनकी रोजी-रोटी छीन रही है। उन्हें जबरन नौकरी से निकाल कर 50 परिवारों को भूखे मरने के लिए छोड़ दिया गया है। उन्होंने कहा कि कच्चे कर्मियों के पीएफ का कोई हिसाब-किताब नहीं है। ऐसे में उनके पीएफ का हिसाब दिया जाए। इस मौके पर तिलक राज, रोहित, संदीप, ऊषा, महिंद्र मोहनलाल मौजूद रहे।