जनता को समर्पित की एंबुलेंस
करनाल. शिवकृपा सेवा मंडल की ओर से रविवार को कल्पना चावला अस्पताल में एक और नई एंबुलेंस जनता को समर्पित की गई। मानव सेवा संघ के संचालक स्वामी प्रेममूर्ति ने नई एंबुलेंस को जनता को समर्पित करते हुए कहा कि मंडल अनुकरणीय कार्य कर रहा है। इमंडल के प्रधान देसराज गुप्ता एवं वरिष्ठ उपप्रधान राजेंद्र भारती ने कहा कि नई एंबुलेंस गोयल परिवार पानीपत की ओर से भेंट की गई है। कार्यक्रम में मंडल के चेयरमैन ईश्वर गुप्ता, सरक्षक पदमसेन गुप्ता, वरिष्ठ उप-प्रधान राजेन्द्र भारती, महासचिव रमन गुप्ता, सचिव गंगेश्वर आदि मौजूद रहे।