केस वापस करने की मांग को लेकर लैब सहायकों ने सीएम के नाम भेजा ज्ञापन
करनाल| आलहरियाणा राजकीय कंप्यूटर लैब सहायक संघ की ओर से कर्ण पार्क में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान अशोक कुमार ने की। जिसमें लैब सहायकों की समस्याओं को लेकर सीएम के नाम डीसी को ज्ञापन सौंपा।
प्रधान अशोक ने कहा कि सरकार का लैब सहायकाें के प्रति नजरिया नकारात्मक रहा है। उन्होंने कहा कि मई 2015 में अपनी मांगों को लेकर लैब सहायकोंं ने शांति प्रिय प्रदर्शन किया था, लेकिन पुलिस ने उनके 550 लैब सहायकों के खिलाफ झूठे मामले दर्ज कर दिया है। उन्होंने सरकार से लैब सहायकों के खिलाफ दर्ज मामले वापस लेने, सहायको का वेतन डीसी रेट के अनुसार किया जाए। उन्होंने कहा कि लैब सहायक महिलाआें का मातृत्व अवकाश दिया जाए। इस अवसर पर विनोद, सुरेश, प्रमोद, पुष्पा, गीता, संगीता आदि मौजूद रही।