पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कन्या भ्रूण हत्या के विरोध में दिलाई शपथ

कन्या भ्रूण हत्या के विरोध में दिलाई शपथ

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीएसइंटरनेशनल स्कूल काछवा के प्रांगण में द्वितीय वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीपीएस बक्शीश सिंह विर्क ओएसडी अमरेंद्र सिंह ने शिरकत की। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर कन्या भ्रूण हत्या करने की शपथ ली।

विर्क ने बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि बच्चे उन पौधों के समान होते हैं, जो आगे चलकर एक विशाल वृक्ष का रूप धारण कर समाज को स्वादिष्ट फल प्रदान करते है। कार्यक्रम में बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुति दी और समाज में फैली बुराई के प्रति जागरूक किया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर स्कूल की प्राचार्य रजनी सरबूजा ने अतिथिगणों का धन्यवाद किया।

खबरें और भी हैं...