पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शहर के कई स्कूलों के बच्चों ने बेबी शो में दी रंगारंग प्रस्तुति

शहर के कई स्कूलों के बच्चों ने बेबी शो में दी रंगारंग प्रस्तुति

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल| आरएसपब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रविवार को नर्सरी विंग के प्रांगण में बेबी शो का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के विभिन्न स्कूलों ने भाग लिया। दो श्रेणियों में विभाजित शो की प्रथम श्रेणी में ढाई से साढ़े तीन साल तथा दूसरी श्रेणी में साढ़े से 5 वर्ष तक के करीब 300 बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधक रघुबिंदर सिंह विर्क ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। उन्होंने दीप जलाकर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया। प्रबंधक विर्क ने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों में छिपी प्रतिभा को बाहर लाने में सहायक होते हैं और उन्हें मिलने वाले पुरस्कार उनमें आत्मविश्वास भरते हैं। प्रतियोगिता में एसपी मोदी, एसडी नागपाल और एसपी मेहता ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। इस अवसर पर विद्यालय सचिव रघुजीत सिंह विर्क, डायरेक्टर रविइंदर सिंह विर्क, प्रिंसीपल, स्कूल स्टाफ अभिभावक उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...