‘नौ साल जेल में रहे थे टीकाराम सुखन’
करनाल | स्वतंत्रतासेनानी टीकाराम सुखन के 104वें जन्मदिवस पर ट्रस्ट की ओर से रविवार को शहीद स्मृति समारोह का अायोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ओएसडी अमरेंद्र सिंह ने शिरकत की और स्वतंत्रता सेनानी सुखन की गजलों की सीडी का विमोचन किया। इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने सांस्कृति प्रस्तुति दी। मुख्यातिथि ने कहा कि शहीदों के नाम ऐसे कार्यक्रम होने चाहिए। स्वतंत्रता सेनानी टीका राम सुखन चैरिटेबल के ट्रस्ट के अध्यक्ष बाल कृष्ण ने बताया कि टीकाराम सुखन 11 वर्ष की आयु में जेल गए थे और 9 साल तक जेल मे रहे।