पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रोडवेज बस की टक्कर से दो युवकों की मौत

रोडवेज बस की टक्कर से दो युवकों की मौत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तरावड़ीफ्लाईओवर के नीचे बीती रात हरियाणा रोडवेज झज्जर डिपो की बस ने बाइक सवार दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए करनाल मेडिकल काॅलेज के शव गृह भेज दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिले के गांव तखाना निवासी कर्मसिंह 32 वर्षीय मुआना सफीदों निवासी शिव रमन 21 वर्षीय बाइक पर सवार हो सर्विस लेन से फ्लाईओवर के नीचे से तखाना की ओर जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि शिव रमन हैफेड में रहता था अौर कर्म सिंह बिल्डिंग तोड़ने का काम करता था। जांच अधिकारी सुलतान सिंह का कहना है कि हादसे में बस की चपेट में आने से दो की मौत हुई है। बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...