पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ‘युवा नशे से दूर रहकर रक्तदान करें’

‘युवा नशे से दूर रहकर रक्तदान करें’

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीकृष्णकृपा युवा मंच द्वारा रविवार को स्वामी ज्ञानानंद महाराज के सानिध्य में सेवा समिति आश्रम में थैलीसिमिया से पीड़ित बच्चों के लिए रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें 179 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। इस अवसर पर स्वामी ज्ञानानन्द ने रक्तदाताओं को आशीर्वाद दिया। उन्होंने युवा पीढ़ी को नशे से दूर रह कर रक्तदान कर किसी को ऊर्जा देने की प्रेरणा दी।

स्वामी ने कहा कि यह रक्त किसी फैक्ट्री में नहीं बनता। यह एक मनुष्य ही दूसरे मनुष्य को देकर उसकी जान बचा सकता है। हर नौजवान को अपने जीवन में रक्तदान अवश्य करना चाहिए। श्रीकृष्ण कृपा युवा मंच का यह 44वां रक्तदान शिविर था। इस अवसर पर मंच के प्रधान राजेन्द्र सिंह मलिक मंच के चेयरमैन रामा मदान तथा महासचिव जतिंद्र सचदेवा ने कहा कि जब तक जिएंगे, थैलीसिमिया से पीड़ित बच्चों के लिए रक्तदान शिविर लगाते रहेंगे। रक्तदान शिविर के अवसर पर तिलक राज खुराना, पंकज भारती, मदन मोहन चौधरी, मदन मोहन शर्मा, संजीव गिरधर, गुरदीप सिंह पप्पू, रवि अरोड़ा, संजय गांधी, आकाश गेरा, मुरलीधर शर्मा, संजय कुमार, मनोज नागपाल, बिटू मैहता, जतिंद्र सचदेवा, राजीव अरोड़ा, कुंवर भान आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...