गुरुद्वारा रोहड़ी साहिब निसिंग के भवन निर्माण को दिए ढाई लाख
शिरोमणिगुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अमृतसर गुरुद्वारा साहिबान का प्रबंध संभाल रही है। इसका प्रत्यक्ष प्रमाण पंजाब और हरियाणा सहित अन्य राज्यों में गुरु घरों के समान विकास एवं ईमानदार प्रबंधन स्टाफ से मिलता है। यह विचार एसजीपीसी वरिष्ठ उपाध्यक्ष रघुजीत सिंह विर्क ने व्यक्त किए। वे करनाल में यादगार गुरुद्वारा रोहड़ी साहिब निसिंग के भवन निर्माण के लिए ढाई लाख रुपए का चेक देने के बाद बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि गुरु साहिबान ने सिखों को मानव भलाई और जरूरतमंदों की सहायता की शिक्षाएं दी हैं, जिनका प्रचार-प्रसार करना अनिवार्य है। इस मौके पर यादगार गुरुद्वारा रोहड़ी साहिब निसिंग के प्रधान सरबजीत सिंह, चेयरमैन गुरदीप सिंह, गुरुद्वारा मंजी साहिब करनाल के प्रधान बलकार सिंह एवं पूर्व प्रधान सुखवंत सिंह और सिख मिशन हरियाणा प्रभारी भाई मंगप्रीत सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।