पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 4 दिन में तैयार हुआ पंडाल सीटिंग प्लान जिला वाइज

4 दिन में तैयार हुआ पंडाल सीटिंग प्लान जिला वाइज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जानें, कौन से जिले का सीटिंग प्लान किस दिशा में है

तैयारी पूरी| जिप पंचायत समिति सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह आज

जिसमैदान में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हजारों लोगों ने योग किया था। सेक्टर-33 का वही मैदान शपथ ग्रहण समारोह का साक्षी बनेगा। समारोह को लेकर पंडाल सजाने का काम देर रात तक चलता रहा। कार्यक्रम के दौरान सदस्यों को कर्तव्यों के बारे में समझाया जाएगा। पंचायत विभाग से जुड़े पंचायत मंत्री और अधिकारी सदस्यों को पंचायत, ग्रामीण, सरकार, समाज के प्रति उनके कर्तव्यों के बारे में जानकारी देंगे।

कार्यक्रम में सीएम सिटी के अलावा कैथल, यमुनानगर और सोनीपत के नवनिर्वाचित सदस्यों को वीआईपी एरिया के बिलकुल नजदीक बैठने का अवसर मिला है, जबकि फतेहाबाद, जींद, सिरसा, गुड़गांव, मेवात और रेवाड़ी के सदस्य पंडाल में बिलकुल पीछे बैठेंगे। पंडाल के पश्चिमी साइड में सुरक्षा के लिए करीब 30 फुट दूरी पर बैरिकेड्स लगाए गए हैं। यहां पर लेफ्ट और राइड साइड एंट्री चेकिंग प्वाइंट हैं। इसी तरह उत्तर और दक्षिण में दो-दो चेकिंग एंट्री प्वाइंट्स दिए गए हैं।

येहोगी सीटिंग व्यवस्था : सेक्टर-33में बने पंडाल में पूर्व दिशा में वीवीआईपी मंच बनाया गया है। यहां बैठने वाले अतिथियों का मुंह पश्चिम दिशा की ओर होगा। इसके सामने डी (सुरक्षा घेरा) बनाया गया है। दाईं और बांई तरफ वीआईपी एरिया है। डी के बाद बैरिकेड्स लगाए गए हैं। इनके बाद सदस्यों के बैठने के लिए कुर्सियां लगाई गई हैं। स्टेज के दाईं और कैथल, उसके बाद यमुनानगर, स्टेज के ठीक सामने करनाल और स्टेज के बांई ओर सोनीपत के जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य बैठेंगे। इसी तरह कैथल के पीछे से पंचकूला, कुरुक्षेत्र, अंबाला, झज्जर, पानीपत और रोहतक के सदस्य दूसरी लाइन में, हिसार, भिवानी, फरीदाबाद, महेंद्रगढ़ और पलवल के सदस्य तीसरी लाइन में तथा फतेहाबाद, जींद, सिरसा, गुड़गांव, मेवात और रेवाड़ी के सदस्य अंतिम यानी चौथी लाइन में बैठेंगे।

करनाल. सेक्टर33 में शपथ ग्रहण स्थल पर लगाई प्रदर्शनी।

^समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समारोह को भव्य बनाने के प्रयास किए गए हैं। इसके अलावा सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। समारोह में प्रदेश भर के पंचायत समिति और जिला परिषद के 3413 सदस्य शपथ लेने पहुंचेंगे। -योगेश कुमार, एसडीएम, करनाल।

जिला जिप पं.समिति

अंबाला15 121

भिवानी 30 231

फरीदाबाद 10 060

फतेहाबाद 18 138

गुड़गांव 15 108

हिसार 30 225

झज्जर 19 122

जींद 26 177

कैथल 21 141

करनाल 25 179

कुरुक्षेत्र 17 127

महेंद्रगढ़ 20 157

मेवात 25 145

पलवल 21 138

पंचकूला 10 042

पानीपत 17 134

रेवाड़ी 18 133

रोहतक 14 109

सिरसा 24 185

सोनीपत 23 187

यमुनानगर 18 138

फतेहाबाद, जींद, सिरसा से आने वाले सदस्यों के लिए पश्चिमी दिशा में पंडाल के लेफ्ट साइड प्रवेश द्वार है। गुड़गांव, मेवात रेवाड़ी के सदस्यों के लिए पश्चिमी दिशा में राइट साइड प्रवेश द्वार है। पंचकूला, कुरुक्षेत्र, अंबाला, हिसार और भिवानी के लिए उत्तर-पश्चिम में प्रवेश द्वार बनाया गया है। इधर झज्जर, पानीपत, रोहतक, फरीदाबाद, महेंद्रगढ़ और पलवल के लिए दक्षिण-पश्चिम में प्रवेश द्वारा है। इसी प्रकार कैथल, यमुनानगर के लिए उत्तर दिशा में तथा करनाल, सोनीपत के लिए दक्षिण दिशा में प्रवेश द्वारा की व्यवस्था की गई है। शपथ ग्रहण समारोह के लिए पंडाल चार दिन में सजकर तैयार हुआ है। यह पंडाल 180 गुना 350 फुट का है। इसमें छह हजार लोगों के बैठने की क्षमता है। हालांकि साढ़े तीन से चार हजार लोगों के आने की ही संभावना है।

सदस्यों की सीटिंग व्यवस्था जिलावार के साथ-साथ डिवीजन वाइज भी बांटी गई है। अंबाला डिवीजन और हिसार डिवीजन के जिले उत्तर दिशा में हैं, जबकि रोहतक और गुड़गांव डिवीजन के जिले दक्षिण दिशा में। इसमें अंबाला रोहतक डिवीजन के जिले आगे बीच में तथा हिसार गुड़गांव डिवीजन के जिले बीच में पीछे की ओर रहेंगे।

खबरें और भी हैं...